{"_id":"578fcd224f1c1bd827c4b77c","slug":"saloo-won-the-academic-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालू ने जीती शैक्षिक प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालू ने जीती शैक्षिक प्रतियोगिता
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। कसबे के एंबिशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शालू ने प्रथम स्थान पाया। प्रतिभा ने दूसरा तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक प्रविंद्र खोखर ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
शैक्षिक प्रतियोगिता कक्षा दस के छात्र व छात्राओं की कराई गई, जिसमें 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व। पहले स्थान पर रही शालू चौहान ने बताया कि विद्यार्थी को अपना समय व्यर्थ की चीजों में बर्बाद नहीं करना चाहिए, इस समय का सदुपयोग करके सार्थक बनाना चाहिए। दूसरे स्थान पर रही प्रतिभा के विचार से विद्यार्थी जीवन में अनुशासन मुख्य है। तृतीय स्थान पर रहे अभिषेक के विचार से अनुशासन से ही विद्यार्थी जीवन का ताना बाना बुना होता है।
विद्यार्थी को मेहनत करके सफलता की ओर जाना। एक विद्यार्थी को लक्ष्य का निर्धारण करके आगे बढ़ना की प्रेरणा ही अनुशासन है। विजेता छात्र व छात्राओं को स्कूूल के प्रबंधक प्रवेन्द्र खोखर ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।