{"_id":"5f9086a48ebc3e9bde7bd732","slug":"salesman-shot-in-a-five-rupee-dispute-gambhir-baghpat-news-mrt507268666","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच रुपये के विवाद में सेल्समैन को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच रुपये के विवाद में सेल्समैन को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली । रठौड़ा गांव में शराब की दुकान पर पांच रुपये के विवाद में एक युवक ने सेल्समैन को गोली मार दी। पुलिस ने घायल सेल्समैन को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
रठौड़ा गांव निवासी गौरव क्षेत्र के ही शराब के ठेके पर सेल्समैन है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एक युवक शराब लेने आया था। गौरव से उसकी शराब के पांच रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक उसे गोली मारकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस ने घायल गौरव को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर युवक की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपी अंकित उर्फ बादल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विशेष टीम गठित की गई है।
अवैध निर्माण करने का आरोप
बालैनी। सैड़भर के तिलकराम, यशपाल, पूरन सिंह, सतेंद्र शर्मा, जयप्रकाश आदि ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर धर्म स्थल की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से जांच कराकर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।