फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salesman beaten with bricks at petrol pump

Baghpat News: पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को ईंटों से पीटा

Fri, 24 Jan 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten with bricks at petrol pump
पहले पेट्रोल भरवाया,फिर की मारपीट और लूट:- खैला मोड़ ​स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते बदमाश - फोटो : घायल बच्ची।
रटौल (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर खेला मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन कपिल निवासी गौरीपुर मीतली के साथ कार सवार युवकों ने ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। इसमें पंप मालिक ने 70 हजार रुपये लूटने और खेकड़ा पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

ढिकौली-बंथला मार्ग पर खेला मोड़ पर स्थित पीएसबी फिलिंग सेंटर के संचालक विनोद भाटी निवासी खैला ने बताया कि उनके पंप पर कपिल और उसका भाई पप्पन निवासी गौरीपुर मीतली सेल्समैन है। मंगलवार रात करीब दस बजे दोनों सेल्समैन कार्यालय में बैठकर हिसाब देख रहे थे, तभी एक कार वहां आई।
विज्ञापन

सेल्समैन कपिल ने कार में तेल डाल दिया। आरोप लगाया कि कार सवार युवकों ने रुपये मांगने पर कपिल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर ईंटों से हमला कर कपिल को घायल कर दिया और उससे 70 हजार रुपये लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और घायल कपिल का अस्पताल में उपचार कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। पंप मालिक के लूट के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी। कार पाबला गांव के मनीष की निकली।

लूट के आरोप लगाने पर पुलिस के साथ नोकझोंक हुई : पेट्रोल पंप पर हुई घटना के बाद पंप मालिक के भाई अवधेश भाटी ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो वहां उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कैमरे की फुटेज देखने के बाद लूट के आरोप से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed