{"_id":"627168e5aae41f2c212fd235","slug":"sajal-baghpat-campaign-launched-the-extinct-drain-will-be-rebuilt-water-will-be-available-for-irrigation-baghpat-news-mrt5871000154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजल बागपत अभियान का शुभारंभ, विलुप्त हुआ नाला दोबारा बनेगा, सिंचाई के लिए मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजल बागपत अभियान का शुभारंभ, विलुप्त हुआ नाला दोबारा बनेगा, सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
विज्ञापन
सिंघावली अहीर क्षेत्र के नंगला जाफराबाद गांव में सजल बागपत अभियान के अंतगर्त फीता काटकर शुभारंम
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले के जीर्णोद्धार से मिलेगी 20 किलोमीटर लंबी वाटर रेंज, तालाबों को किया जाएगा पुर्नजीवित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत को डार्क जोन से निकालने के लिए डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को नई पहल शुरू की है। सजल बागपत अभियान के अंतर्गत नंगला जाफराबाद गांव से शुरू होने वाले बुढ़ेड़ा नाले का जीर्णोद्धार करने के लिए कार्य का शुभारंभ किया। इस नाले के जीर्णोद्धार से 20 किलोमीटर लंबी वाटर रेंज मिलेगी और किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। नाले के दोनों ओर वृक्षारोपण किया जाएगा। नाला से बरसात के पानी से हिंडन नदी को रिचार्ज किया जाएगा।
डीएम राजकमल यादव ने मंगलवार को सजल बागपत अभियान के अंतर्गत नाले की सफाई व चौड़ीकरण कराने का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नाला की सफाई और तालाबों को पुनर्जीवित करने से वाटर लेवल बना रहेगा। बुढ़ेडा नाला को सात से 10 मीटर चौड़ा बनाकर दोनों ओर वृक्षारोपण कराया जाएगा। नाले की खुदाई होने से जिले में 20 किलोमीटर लंबी वाटर रेंज मिलेगी और इससे जल का संरक्षण करने में आसानी होगी। इस मौके पर एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती, खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज, कृष्णपाल सिंह व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
तालाब और नदियों को किया जाएगा पुनर्जीवित
अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के तालाबों और नदियों को पुनर्जीवित करना है। अभियान के अंतर्गत समतलीकरण तालाबों को पुनर्जीवित कराया जाएगा, जिससे भूगर्भ जल के स्तर में सुधार होगा। नाला का जीर्णोद्धार होने से तालाबों और बरसात के पानी को नाला से हिंडन नदी में डाला जाएगा।
विज्ञापन
किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी
नाले की खुदाई के बाद आस-पास के तालाबों को जोड़कर बरसात के पानी का संचय किया जाएगा। नाला का जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र के लगभग 20 गांव के किसानों को फायदा मिलेगा। इस नाले के पानी से किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।