फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Said Ajit Hazari alias Hppu 50 threatening calls

50 हजारी अजित उर्फ हप्पू ने दी फोन पर धमकी 

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Said Ajit Hazari alias Hppu 50 threatening calls
अजित उर्फ हप्पू - फोटो : amar ujala
बागपत। बावली गांव के दो सगे भाइयों की हत्या के  आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी अजित उर्फ हप्पू के पीड़ित परिवार को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है  पेशी पर आए उसके साथियों ने भी केस में समझौता करने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में हैं। इस मामले में हप्पू समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


बावली गांव में 17 जुलाई 2015 को दो सगे भाई जयवीर और राजकुमार की हत्या की। साथ ही एक व्यक्ति गोली लगाने से घायल हो गया था। इस मामले में कई आरोपी जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी अजित उर्फ हप्पू को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पीड़ित परिवार पर आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस को बताया अजित उर्फ हप्पू केस में फैसला करने का फोन पर दबाव बना रहा है। धमकी दी यदि  केस की पैरवी की तो गोलियों से भून दिया जाएगा। इतना ही नहीं जेल से 19 दिसंबर को पेशी पर आए आरोपियों ने भी धमकी दी यदि केस में समझौता नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। मृतकों के पिता सत्यपाल की तहरीर पर आरोपी अजित उर्फ हप्पू, श्योवीर, विकास, विक्रांत, दीपक, लोकेश, रवि, परवेश, संसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल मुकेश कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


 कचहरी में अर्जुन के परिजनों को दी धमकी 
बागपत। लुहारी गांव के युवक अर्जुन की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी लगातार केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है। पेशी पर आए आरोपियों ने 13 दिसंबर को फैसले न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में राकेश की तहरीर पर आरोपी गौरव, सतेंद्र, मोंटी, बिट्टू  कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed