{"_id":"672e6c71efae4014a600ec77","slug":"sahdev-and-rohan-reached-home-on-parole-baghpat-news-c-28-1-bag1001-121367-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पैरोल पर घर पहुंचे सहदेव और रोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पैरोल पर घर पहुंचे सहदेव और रोहन
विज्ञापन
खेकड़ा। अंबेडकरनगर और आगरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोहरे हत्याकांड के आरोपी सहदेव और रोहन पैरोल पर कड़ी सुरक्षा के बीच घर पहुंच गए। उनके घर के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
नगर पालिका चेयरमैन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और बाशिद की फरवरी 2017 में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुष्पेंद्र के भाई सुरेंद्र ने कर्मवीर, सहददेव, जयवीर, रोहताश, रामकुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने सातों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद सहदेव को अंबेडकरनगर और रोहन को आगरा जेल भेज दिया गया।
अंबेडकरनगर जेल में बंद सहदेव के बेटे और आगरा जेल में बंद रोहन की बहन की शादी के लिए उच्च न्यायालय ने दोनों को 14-14 दिन की पैरोल दे दी। इसके बाद शुक्रवार को सहदेव और रोहन को जेल से कड़ी सुरक्षा में घर लाया गया। पुलिस का कहना है कि पैरोल की अवधि में दोनों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।स