फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saharanpur team defeated Malakpur team by 50 runs

Baghpat News: सहारनपुर की टीम ने मलकपुर की टीम को 50 रनों से हराया

Tue, 14 Nov 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur team defeated Malakpur team by 50 runs
-वाजिदपुर गांव में हुई थी क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने मलकपुर की टीम को 50 रनों से हराया। इस मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर व भाजपा नेता मोहित मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में बागपत, सहारनपुर, मलकपुर व वाजिदपुर गांव की टीम ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला मलकपुर व बागपत की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बागपत की टीम ने 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलकपुर की टीम ने तीन विकेटों के नुकसान पर मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला सहारनपुर व वाजिदपुर गांव की टीम के बीच हुआ। इसमें सहारनपुर की टीम ने 150 रन बनाए, जवाब में वाजिदपुर गांव की टीम 90 रनों पर ऑल आउट हो गई। फाइनल मुकाबला सहारनपुर व मलकपुर की टीम के बीच हुआ। इसमेें सहारनपुर की टीम ने 200 रन बनाए, जवाब में मलकपुर की टीम 150 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान सहारनपुर के कप्तान अश्वनी ने एक ही ओवर में तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। विजेता टीम को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अजित, मोनू, शिवम, विजय का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed