फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sacrifice of Chaudhary Ajit Singh's soul in sacrifice

चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति को यज्ञ में दी आहूति

Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice of Chaudhary Ajit Singh's soul in sacrifice
बागपत/बड़ौत। रालोद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौधरी अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए पार्टी कार्यालय पर यज्ञ किया। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया यजमान रहे। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि चौधरी साहब हरदिल अजीज और देश के सबसे बड़े किसान-मजदूर नेता थे। नीरज पंडित ने कहा कि उनके जाने से राष्ट्र, किसान और मजदूरों की अपूर्णीय क्षति हुई है। जिला पंचायत सदस्य पति जयकिशोर ने कहा कि उनकी कमी समाज को हमेशा खलती रहेगी। सभी ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यज्ञ देवेंद्र आर्य ने मंत्रोचार के साथ पूर्ण कराया। यहां ओमवीर तोमर, अजहर खां, कंवरपाल हुड्डा, अमित जैन, मोहम्मद कलीम अहमद, कृष्णपाल, इकबाल खान, सतवीर सिंह, गंगाराम, निसार अल्वी, खुर्शेद, सुखपाल आदि ने आहुति दी।
विज्ञापन

उधर, बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालोद कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अजित सिंह की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ कर आहूति दी। यज्ञमान अरुण तोमर बॉबी, हरवीर सिंह रहे। इस अवसर पर गजेंद्र, प्रमेंद्र तोमर, जयवीर सिंह, विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेद्र मलिक, ब्रह्मपाल सिंह शामिल रहे। इसके उपरांत सभी ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचकर जयंत को दी सांत्वना
बागपत। अखंड ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज पंडित के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चौधरी अजित सिंह के आवास पर जाकर उनके पुत्र जयंत चौधरी को सांत्वना दी। इस दौरान नीरज पंडित ने कहा कि देश के किसान-मजदूरों ने अपना अभिभावक खो दिया है। उनके आदर्श, नीतियां, सिद्धांत हमारे लिए प्रेरणा हैं। किसान-मजदूरों के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा, संजीव शर्मा, बबलू शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed