{"_id":"683ca9c2cb68bd911b05bebf","slug":"sachin-is-climbing-the-ladder-of-success-is-in-the-race-for-olympics-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-132451-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सचिन चढ़ रहे सफलता की सीढ़ी, ओलंपिक की दौड़ में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सचिन चढ़ रहे सफलता की सीढ़ी, ओलंपिक की दौड़ में शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। एशियाई चैंपियनशिप में भाला फेंक में रजत पदक जीतने वाले सचिन यादव लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं और अब वह ओलंपिक की दौड़ में शामिल हो गए। वह भी नीरज चोपड़ा की तरह पाकिस्तान के ओलंपिक विजेता खिलाड़ी अरशद नदीम से हार गए और स्वर्ण पदक से वंचित रह गए। वहीं सचिन का वापस लौटने पर कस्बे में परिजन स्वागत करने की तैयारी कर रहे है।
मोहल्ला अहिरान निवासी किसान नरेश यादव के बेटे सचिन यादव (25) वर्ष 2023 से यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में गौतमबुद्धनगर में उनकी तैनाती है। भाला फेंक की कोचिंग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय टीम के शिविर में लेते हैं।
सचिन के कोच संदीप यादव ने बताया कि कोरिया में चल रही एशियाई चैंपियनशिप भाला फेंक में सचिन ने अच्छा स्कोर कर चीन के खिलाड़ी को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
85.16 मीटर भाला फेंककर सचिन ने अपना रिकार्ड तोड़ दिया, क्योंकि इससे पहले सचिन ने 84.39 मीटर भाला फेंका था। सचिन की सफलता पर उसके पिता नरेश, मां सीता, बहन अन्नू व मोहल्ले के लोगों ने खुशी जताई। पिता नरेश यादव ने बताया कि सचिन का कस्बे में आगमन पर बैंडबाजों के साथ स्वागत किया जाएगा।