फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Russia's Makaria University will give PhD to Subhash

सुभाष गुर्जर को रूस की मकारिया यूनिवर्सिटी देगी पीएचडी की उपाधि

Thu, 13 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Russia's Makaria University will give PhD to Subhash
बागपत। जिला पंचायत सदस्य व शिक्षाविद् सुभाष गुर्जर प्रमुख को रूस की मकारिया यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचडी की मानद उपाधि दी जाएगी। उनको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर दिल्ली के लोधी रोड स्थित हैबिटेट सेंटर में 16 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन

बागपत से जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद गुर्जर वर्तमान में मेरठ के पांचली गांव के क्रांति नायक धनसिंह कोतवाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें प्राथमिक व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रूस की यूनिवर्सिटी ऑफ मकारिया की ओर से 16 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बारे में यूनिवर्सिटी के डॉक्टरल मॉनिटरिंग बोर्ड ने अधिकारिक पुष्टि पत्र भेजा है। सुभाष 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर उच्च माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन कार्य किया। सुभाष को उपाधि दिए जाने का पता चलने पर सामाजिक, राजनीतिक व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed