{"_id":"605a3a5d8ebc3ee64703b597","slug":"runners-showed-strength-in-race-competition-baraut-news-mrt531302785","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
जौनमाना गांव में आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जौनमाना गांव में मंगलवार को एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों के धावकों ने उत्साहपूर्वक लिया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका चेयरमैन अमित राणा, जिला पंचायत सदस्य अनुज दांगी, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष तोमर उर्फ गोल्डी व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, बोहला, मलकपुर, बावली, महावतपुर सहित कई गांवों के धावकों ने भाग लिया। 1500 मीटर दौड़ में दीपक खेड़की ने प्रथम, रोहित निनाना ने द्वितीय व रवि ढ़िकाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में भी धावकों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीनू तोमर, रजत तोमर, विक्की तोमर, मधु तोमर, सोनू, आशीष, अंशुल, कृष्णपाल प्रधान, यशपाल शामिल रहे।