फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   run the candidate seeking votes

वोट मांगने पहुंचे प्रत्याशी को दौड़ाया

Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 28 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
run the candidate seeking votes
आजादनगर की गली नंबर 7 में जलभराव को दिखाते कॉलोनीवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजादनगर कॉलोनी के निवासी जनसुविधाओं से वंचित हैं। कॉलोनी में न तो चलने लायक रास्ता है और न ही बिजली और पानी की उचित व्यवस्था। हर समय कॉलोनी में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। 
विज्ञापन


  कई बार कॉलोनीवासी सभासद पालिका चेयरमैन समेत तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर कॉलोनीवासियों में आक्रोश पनप रहा है। बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस के दिन कॉलोनी में वोट मांगने पहुंचे एक प्रत्याशी को लोगों ने वापस कर दिया। लोगों ने समस्याओं का समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 बिनौली रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी की अधिकांश गलियां चलने लायक नहीं है। गलियों में हर समय कीचड़ और पानी भरा रहता है। इससे आवागमन को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के रवि रूहेला और रविंद्र ने कहा सफाई व्यवस्था धड़ाम है। इस कारण हर समय कालोनी में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण कुमार ने कहा कॉलोनी में न खंभा है और न ही तार। जिस कारण लोगों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। कुलदीप और सचिन ने कहा कॉलोनी में अधिकांश लोगों की वोट तक नहीं बनी है। इस कारण उन्हें हर चुनाव में मतदान करने से वंचित रहना पड़ रहा है। अमीननगर सराय मार्ग से जोड़ने वाला मंडी वाला रास्ता टूटा है। सैकड़ों बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस के दिन कॉलोनी में वोट मांगने पहुंचे एक प्रत्याशी को लोगों ने वापस कर दिया। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी देकर प्रदर्शन किया। 


इनमेें रवि रुहेला, काला, कुलदीप, सचिन, अंकित, सुरेश, नरेश, मांगेराम, सुदेश, मन्नू, पंकज, नीरज आदि रहे। दूसरी तरफ वार्ड सभासद रेखा ने कहा कॉलोनी मेें अधिक से अधिक विकास कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed