फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rules are being crowded in the markets

बाजारों में उड़ रही नियमों की धज्जियां, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rules are being crowded in the markets
बागपत। नगर के बाजारों में आने वाले कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन और पुलिस लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। इसके चलते पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में लोगों को जरूरत के सामान के लिए परेशानी न उठानी पड़े। इसके लिए प्रशासन ने सुबह सात से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दे रखी है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ कोरोना के नियमों का उल्लंघन कर रही है। किरयाना की दुकानों, सब्जी और फलों के ठेलों पर भीड़ सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रही है। लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन और पुलिस लोगों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग बाजारों में नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजार खुलते ही शनिवार को नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड मार्केट, यमुना रोड पर भीड़ उमड़ी। पुलिस ने नगर के बाजारों में गश्त कर लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान बाजारों में अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन

बेवजह बाजार में घूमते लोगों के चालान किए
खेकड़ा। नगर के बाजार में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमते एक दर्जन लोगों के पुलिस ने चालान काटे। वहीं, उन्हें घरों में रहने की सख्त हिदायत दी।
कोरोना संक्रमण को लेकर कोतवाली पुलिस अलर्ट है। उसने नगर के बाजार स्थित पुलिस चौकी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाजार में घूम रहे लोगों से पूछताछ की। वहीं, एक दर्जन लोगों के चालान काटे। पुलिस ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घरों में रहने की अपील की। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। चेकिंग अभियान के चलते बाजार से गुजरने वालों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान उपनिरीक्षक वृक्षपाल सिंह, दीवान रणपाल सिंह, राहुल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed