फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus over selling biryani in Baghpat: attackers wanted to set the bus of devotees on fire

बिरयानी पर बवाल: बागपत में श्रद्धालुओं की बस को आग लगाना चाहते थे उपद्रवी, दरोगा ने दी गोली मारने की धमकी, तब भागे

Tue, 17 Aug 2021 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Aug 2021 05:17 PM IST
सार

हमलावर पेट्रोल की बोतलें बस पर फेंक रहे थे और पेट्रोल भी डाल रहे थे। वे यात्रियों से भरी बस को आग लगाना चाहते थे। उसी समय दरोगा ने अपनी पिस्टल निकालकर चेतावनी दी कि यदि बस के पास से नहीं हटे तो गोली मार दूंगा। पिस्टल देखकर हमलावर बस के पास से हट गए।

विज्ञापन
Ruckus over selling biryani in Baghpat: attackers wanted to set the bus of devotees on fire
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार देर रात माहौल खराब होते-होते बचा। यहां खेकड़ा थानाक्षेत्र में बड़ागांव क्षेत्र के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के बाहर बिरयानी बेचने का विरोध करने को लेकर जमकर मारपीट हुई।हमलावरों ने घंटेभर उपद्रव मचाया। उपद्रवी श्रद्धालुओं से भरी बस पर पेट्रोल बम फेंक रहे थे, वे बस में आग लगाने चाहते थे। सूचना पर सबसे पहले एक दरोगा मौके पर पहुंचे। दरोगा ने पिस्टल निकालकर हमलावरों को गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद हमलावर पीछे हटे।  

विज्ञापन


चश्मदीद श्रद्धालु अंशु जैन ने बताया कि जब बसों पर पथराव व फायरिंग हुई तो महिलाओं व बच्चों में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाकर भागने के लिए कोई बस से बाहर निकलता तो उस पर भी हमला कर दिया जाता। हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस को फोन किया तो कुछ देर बाद एक दरोगा वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


उस समय हमलावर पेट्रोल की बोतलें बस पर फेंक रहे थे और पेट्रोल भी डाल रहे थे। वे यात्रियों से भरी बस को आग लगाना चाहते थे। उसी समय दरोगा ने अपनी पिस्टल निकालकर चेतावनी दी कि यदि बस के पास से नहीं हटे तो गोली मार दूंगा। पिस्टल देखकर हमलावर बस के पास से हट गए। उसके कुछ देर बाद अधिकारी और भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया और हमलावर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत निवासी सौरभ जैन, नीरज जैन, संजय जैन, मोनू जैन आदि घायल हो गए। सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन और कई थानों की पुलिस पहुंच गई, तो हमलावर फरार हो गए। संदीप जैन ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि आरोपी शराफत, शहजाद अली, सोनू, अरशद, नदीम निवासीगण बड़ागांव, जफरूदीन, सादिल, हाशिम निवासी प्रेमपुरी लाइनपार कस्बा खेकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

कार्यक्रम की जानकारी होती तो कराते पुलिस की व्यवस्था : एसडीएम
कोरोना के कारण बड़े धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं और जैन मंदिर समिति ने निर्वाण महोत्सव का कार्यक्रम भी ज्यादा बड़ा नहीं रखा गया था। इसलिए ही आयोजन के बारे में अनुमति नहीं ली गई। हालांकि फिर भी कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बारे में एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि कार्यक्रम की जानकारी होती, तो वहां सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था कराई जाती।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने इस घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने लखनऊ से अल्पसंख्यक आयोग की बैठक के बीच ही एसपी बागपत से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। सुरेश जैन के अनुसार जैन शिकंजी का पोस्टर लगाकर शिकंजी बेचने वाला पहले खुद को जैन समाज से बताता रहा।  उसने कड़ाई से पूछने पर ही अपना सही नाम बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed