फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus of youth on the highway in protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का हाईवे पर हंगामा

Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of youth on the highway in protest against Agneepath scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत/दोघट (बागपत)। अग्निपथ योजना के विरोध में बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के युवाओं ने बड़ौत-बावली मार्ग पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास। सूचना पर पहुंचे पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती करते हुए उन्हें भगा दिया।

बृहस्पतिवार को छात्र नेता गौरव बड़ौत के साथ बावली, मलकपुर, बिजरौल, बामनौली, जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी आदि गांवों के युवा बावली रोड पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। गौरव तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार डेढ़ साल से कोविड-19 का बहाना बनाकर आर्मी में भर्ती नहीं कर रही है। अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तक यह योजना निरस्त नहीं होगी तब तक युवाओं का आक्रोश बरकरार रहेगा। शाम को युवाओं ने बावली चुंगी पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर हाईवे को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने सख्ती करते हुए युवाओं को वहां से भगा दिया। युवा जेवी कॉलेज के मैदान मेें एकत्रित होने लगे। आरोप है कि पुलिस मिट्टी डालकर गेट को बंद कर दिया। इसे लेकर भी युवाओं ने आक्रोश जताया। प्रदर्शन करने वालों में आकाश, दीपक, सुनील, प्रवीण, संजीव, अक्षित, राजीव, महेंद्र, अनिल, रोहित, विकास आदि शामिल रहे। उधर, दोघट में सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं की टीकरी कस्बे में बैठक हुई। इसमें उन्होंने सेना की अग्निपथ योजना का विरोध किया। 18 जून को बड़ौत के जाट कॉलेज युवाओं की पंचायत बुलाने का निर्णय किया। उनका कहना है कि सेना भर्ती में चार साल की योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। वे अन्य किसी नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर पाएंगे। सरकार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को भ्रमित कर रही है। बैठक में सचिन कुमार, बंटी, पुनित, प्रशांत ठाकुर, छोटू, मोनू शर्मा, संदीप, विवेक, रोहित, शेखर, रक्षित, अंकित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed