फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus due to shut the door

पालिका का गेट बंद मिलने पर हंगामा

Sat, 15 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 15 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ruckus due to shut the door
बागपत नगर पालिका के गेट पर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर पालिका परिषद में ड्यूटी पत्र लेने पहुंचे शिक्षकों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि नगर पालिका का दरवाजा बंद था। शिक्षक धूप में कर्मचारियों का इंताजार देखते रहे। इसकी शिकायत सीएम से करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ता नगर पालिका के बाहर नारेबाजी कर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि प्रशासन ने 500 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी नगर पालिका, नगर निकाय और पिछड़ी जाति के रेपिड सर्वे में लगाई हुई है। इसका कलक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण हुआ था। शुक्रवार को नगर पालिका से ड्यूटी पत्र के साथ अन्य कागजात लेने के निर्देश मिले थे। 
विज्ञापन


तय समय के अनुसार पालिका परिसर में सभी शिक्षक पहुंच गए थे।  वहां पर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं था। दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक धूप में खडे़ होकर इंतजार करना पड़ा। शिक्षकों ने बताया कि नियम विरूद्ध ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे छात्रों की पढ़ाई चौपट हो रही और नामांकन करने में दिक्कत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी शिकायत करने का सभी ने निर्णय लिया। राजकुमार शर्मा, वेदप्रकाश, योगेश शर्मा, बृजभूषण, दिनेश कुमार, शालिनी, अनुराधा, अंजु, रूपा, सुमन, सीमा, मीनाक्षी, सीमा, हरेंद्र मोहन, मनोज कुमार, सविता, नवनिशा, सुर्पणा, पूजा, अनीता, दिनेश मौजूद रहे। 


अंबेडकर जयंती के कारण हुआ थोड़ा विलंब: ईओ
ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि जिस समय शिक्षक ड्यूटी पत्र लेने पहुंचे थे उस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है, जिस कारण विलंब हुआ था। उसके बाद सभी शिक्षकों को पत्र वितरित कर दिए गए थे। पालिका का दरवाजा बंद मिलने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed