फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RTPCR test lab will be built in Sarurpur CHC

सरुरपुर सीएचसी में होगा आरटीपीसीआर जांच लैब का निर्माण

Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
RTPCR test lab will be built in Sarurpur CHC
बागपत। शासन ने जिला स्तर पर आरटीपीसीआर जांच लैब स्थापित करने की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लैब के लिए सरुरपुर कलां की सीएचसी का चयन कर लिया है। लैब तैयार होने पर छह घंटे में कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की सुविधा मिलेगी। विभाग ने लैब तैयार करने के लिए बजट का प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही लैब का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले से आरटीपीसीआर के नमूनों की जांच के लिए सैंपल नोएडा लैब भेजे जाते थे। इन नमूनों की रिपोर्ट तीन से चार दिन में मिल रही थी। मगर, अब जिला स्तर पर ही आरटीपीसीआर जांच शुरू होगी और छह घंटे में रिपोर्ट मिलेगी। शासन स्तर से जिला स्तर पर आरटीपीसीआर लैब बनाने की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सरुरपुर सीएचसी में लैब बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। स्वास्थ्य विभाग लैब निर्माण के लिए बजट तैयार कर रहा है। बजट तैयार होने पर डिमांड शासन को भेजी जाएगी। शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही सीएचसी सरुरपुर में आरटीपीसीआर लैब का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट देरी से आने पर होती थी पेरशानी
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लगता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती थी। स्वास्थ्य विभाग को भी रिपोर्ट देरी से आने से व्यवस्था बनाने में दिक्कतें पेश आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से जिले में आरटीपीसीआर लैब तैयार करने की स्वीकृति मिल गई है। लैब का निर्माण करने के लिए सरुरपुर सीएचसी का चयन किया गया है। लैब तैयार करने के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। - सीएमओ डॉ. आरके टंडन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed