फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rs. being demanded in the name of removing the meter

मीटर निकालने के नाम पर मांगे जा रहे रुपये

Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rs. being demanded in the name of removing the meter
बड़ौत। असारा गांव में सोमवार का लाइनमैन और मीटर रीडरों के खिलाफ पंचायत हुई। जिसमें घरों से बाहर मीटर निकालने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया। पंचायत में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही इस प्रकरण मेें ऊर्जा निगम के एमडी से मिल जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में ग्राम प्रधान नदीम ने कहा कि गांव में पिछले कुछ माह से घरों से मीटर बाहर निकालने की कार्रवाई चल रही है। इससे ग्रामीण सहमत भी है, लेकिन गांव में तैनात लाइनमैन व मीटर रीडर घरों से मीटर बाहर निकालने के नाम पर 400 से 500 रुपये वसूल रहे हैं। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एसडीओ व जेई सहित अन्य को लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे विभाग के अधिकारियों के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

पंचायत में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। उधर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने मामले की जानकारी न होने की बात कहीं और कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्षता ग्राम प्रधान नदीम ने और संचालन असलम ने किया। पंचायत में शकील, राशिद, असगर, मीर हसन, असलम, नूरूदीन, जावेद, इकरामूदीन, साबिर, शोएब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न करें
बड़ौत। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने विद्युत कर्मियों से अपील की कि चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न करें। उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें समय पर बिल जमा कराने, छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed