Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Allegations of under-weighing at sugarcane procurement centers; complaints are also being disposed of in a sham manner.

Baghpat News: गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली का आरोप, शिकायतों का भी फर्जी निस्तारण हो रहा

Thu, 19 Nov 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of under-weighing at sugarcane procurement centers; complaints are also being disposed of in a sham manner.
बागपत। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर हुई बैठक में किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली किए जाने के आरोप लगाए। वहां शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने और अफसरों पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो दिसंबर माह में होने वाली किसान बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। एडीएम राजीव कुमार राय ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि रमाला शुगर मिल में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे गन्नों को काटकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। एडीएम ने रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक से फोन पर वार्ता करते हुए गन्ने की कटाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए। वहीं लेखपालों की हड़ताल से किसानों के बच्चों के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई। लहचौड़ा के शिवदत्त शर्मा ने बताया कि रटौल से लहचौड़ा मार्ग टूटा हुआ है, जिसकी शिकायत पिछले किसान दिवस में की गई थी। बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बिना सड़क की मरम्मत किए ही शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए और सुधार नहीं होने पर सहायक अभियंता पर कार्रवाई को कहा। भाकियू जिला प्रभारी विनोद चौधरी ने कहा कि मवीकलां गांव के आसपास आधा दर्जन गांवों में 17 नलकूपों पर चोरी हुई है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। किसानों की समस्या का समाधान तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद खेड़ा ने क्रय केंद्रों पर घटतौली, जांच करने में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। वहां जिला गन्ना अधिकारी के साथ गन्ने के बांड मिल की जगह क्रय केंद्र पर कराने को लेकर किसानों की नोकझोंक भी हुई। हिम्मत सिंह ने बैंकों द्वारा लोन नहीं देने, बसी के इंटर कॉलेज के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन को हटवाने की मांग की। भाकियू के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने भी किसानों की समस्या को रखा। एडीएम राजीव कुमार राय ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।

-अफसरों का नहीं उठता है फोन
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि अधिकारियों के फोन तक नहीं उठते हैं। बैठक में डीएम के नहीं आने पर बहिष्कार करने की तैयारी हो चुकी थी। इस पर एडीएम ने बताया कि डीएम नोडल अधिकारी के दौरे में व्यस्त हैं और वह अगली बैठक में शामिल होंगे। इस पर किसान शांत हुए और अगली बैठक में डीएम के नहीं आने पर बहिष्कार की चेतावनी दी।

-फोन पर परियोजना निदेशक से जताई नाराजगी
एनएएचआई द्वारा एनएच 709बी पर नालों में गंदगी व स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं करने की बात किसानों ने कही। इस पर एडीएम राजीव कुमार राय ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह बागपत है और बैठक में आना जरूरी है। उनकी लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी होती है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लाइटें बंद पड़ी हैं और नालों की सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed