Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Janata Vedic College team emerged as the overall champion

Baghpat News: जनता वैदिक कॉलेज की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Janata Vedic College team emerged as the overall champion
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक महाविद्यालय में बुधवार को चौधरी चरण सिंह अंतरमहाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में जनता वैदिक कॉलेज की टीम ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में जनता वैदिक कॉलेज की सलमा ने 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में आईईटीएम गाजियाबाद की वैष्णवी ने रजत पदक हासिल किया। एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद की तान्या और आईएनएम कॉलेज की पायल ने कांस्य पदक जीते। 62 किलो भार वर्ग में जनता वैदिक कॉलेज की चांदनी वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एचएलएम कॉलेज की दीपांशी यादव को रजत पदक मिला। जनता वैदिक कॉलेज की तनीषा ने 67 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 73 किलो में आयुषी ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

-पुरुष वर्ग के प्रमुख विजेता
पुरुष वर्ग में जनता वैदिक कॉलेज के संदीप ने 63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सूरज यादव ने 74 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सत्यम चौधरी ने 87 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 54 किलो भार वर्ग में एचएलएम कॉलेज के सूजल मेहरा ने स्वर्ण पदक जीता। एनसीपीई नोएडा के कुणाल ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अन्य भार वर्गों के परिणाम
58 किलो में एचएलएम कॉलेज के उमंग शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। एनसीपीई के रमन ने रजत पदक हासिल किया। 68 किलो भार वर्ग में गोपीचंद कॉलेज के दीपांशु नैन ने स्वर्ण पदक जीता। जनहित कॉलेज के निखिल कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। 80 किलो में एसएच द्रोणाचार्य के तनीष ने स्वर्ण पदक जीता। जनता वैदिक कॉलेज के समीर आलम ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed