{"_id":"6a1b45eac515709e8a01803b","slug":"rs-480-lakhs-and-goods-stolen-after-breaking-locks-of-cosmetics-shop-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152584-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कॉस्मेटिक की दुकान के ताले तोड़कर 4.80 लाख रुपये और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कॉस्मेटिक की दुकान के ताले तोड़कर 4.80 लाख रुपये और सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। अमीनगर सराय मार्ग पर शुक्रवार रात चोरों ने एक चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकान से 4.80 लाख रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। दरकावदा गांव निवासी आजाद की दुकान में ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
आजाद ने बताया कि उनकी दुकान शहजाद बैंगल स्टोर एवं कॉस्मेटिक के नाम से है। शुक्रवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के बराबर में लगे दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखने पर गल्ले से 4.80 लाख रुपये गायब थे। चोरों ने आर्टिफिशियल पाजेब, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और दुकान की हिसाब की पर्चियां भी चुरा लीं। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा कर देगी।