फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rs 2.55 lakh recovered from donation box of Pura Mahadev temple

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर के दानपात्र से बरामद हो गए 2.55 लाख रुपये

Tue, 05 Sep 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.55 lakh recovered from donation box of Pura Mahadev temple
- गर्भगृह के पास लगाए गए दानपात्र में पहली बार मिला इतना दान
विज्ञापन

- समिति के सभी सदस्यों को बुलाकर पुलिस ने कराई दान की गिनती
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुरा गांव के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात दानपात्र का ताला तोड़कर चोरी किए जाने के बाद वहां जांच की गई। जहां पुलिस ने समिति के सभी सदस्यों को बुलाकर उस दानपात्र के अंदर बचे दान के पैसों की गिनती कराई, जिसमें चोरी की गई थी। उस दानपात्र में दो लाख 55 हजार रुपये निकलने पर सभी चौंक गए। यह माना जा रहा है कि चोर उससे ज्यादा पैसे नहीं निकाल सका।
पुरा महादेव मंदिर में गर्भगृह के पास एक दानपात्र का शनिवार की रात चोर ने ताला तोड़कर रुपये चोरी किए थे। जिसे देखकर ब्रह्मचारी विपिन शर्मा ने शोर मचा दिया था तो चोर वहां से भाग गया था। उसका पीछा भी किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण शर्मा ने बालैनी थाने में तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस जांच कर रही थी और समिति के सभी पदाधिकारियों को बुलाकर सोमवार को उस दानपात्र में दान का पैसा गिना गया। जिसमें दो लाख 55 हजार रुपये का दान निकला।
विज्ञापन

जिसके बाद समिति के कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा ने पुलिस को यह लिखकर दिया कि जहां पहले चोरी होने और रुपये जाने की बात मानी जा रही थी। वहीं अब दान को देखकर यह साफ हो गया है कि वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है और वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। वहीं बालैनी थाना प्रभारी प्रदीप ढौंडियाल का कहना है कि मंदिर समिति ने दान को देखकर अनुमान लगाया है कि वहां नुकसान नहीं हुआ और इसमें वह कार्रवाई नहीं चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed