फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rs 1.74 crore budget released for bus station, construction will be completed soon

Baghpat News: बस अड्डे के लिए 1.74 करोड़ बजट जारी, निर्माण जल्द पूरा होगा

Thu, 01 Aug 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 01 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.74 crore budget released for bus station, construction will be completed soon
बागपत। जिला मुख्यालय पर चमरावल रोड पर दुड़भा में बस अड्डे का निर्माण कार्य अब जल्द पूरा होगा। उसके लिए बाकी एक करोड़ 74 लाख रुपये का बजट भी शासन ने जारी कर दिया है। यह उम्मीद है कि अगले चार महीने में निर्माण कार्य पूरा कराकर बस अड्डे को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बस अड्डे नहीं होने के कारण अलग-अलग जगहों पर बसें खड़ी होती हैं और यात्रियों को भी बसों के इंतजार में भटकना पड़ता है। मुख्यालय पर बस अड्डा बनाए जाने की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। इसके लिए चमरावल रोड पर दुड़भा में राजकीय महाविद्यालय की 0.4150 हेक्टेयर जमीन को अगस्त 2021 में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के नाम किया गया था। सरकार ने बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 48 लाख रुपये का बजट वर्ष 2022 में मंजूर जरूर कर दिया था। इसका शिलान्यास 26 अक्तूबर 2023 को यहां आए सीएम योगी आदित्यनाथ से करा दिया गया था। तब बजट में एक करोड़ 74 लाख रुपये जारी किए गए थे। अब कार्य जल्द पूरा करने के लिए शासन से एक करोड़ 74 लाख रुपये का ओर बजट जारी कर दिया है। शासन के विशेष सचिव केपी सिंह ने बजट जारी करने को लेकर पत्र भेजा है और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed