{"_id":"62fd30efb6479019fe70f90d","slug":"rs-1-20-lakh-fine-on-two-trucks-loaded-with-stones-kahkra-news-mrt601446899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर से लदे दो ओवरलोड ट्रको पर एक लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर से लदे दो ओवरलोड ट्रको पर एक लाख 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर किए सीज
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला खनन अधिकारी ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा से पत्थर लेकर लोनी जा रहे ओवरलोड दो ट्रकों को पकड़कर एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ट्रकों को सीज कराकर खेकड़ा तहसील में खड़ा करा दिया है।
खनन अधिकारी हवलदार यादव बुधवार को खेकड़ा तहसील के पास ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। हरियाणा से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे होते हुए पत्थर से लदे दो ट्रक वहां पहुंचे। जांच में दोनों ट्रक ओवरलोड पाए गए। दोनों ट्रकों को सीज कर एक लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर खेकड़ा तहसील परिसर में खड़ा करा दिया गया।
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि दोनों ट्रक पत्थर लेकर लोनी जा रहे थे। दोनों ट्रकों पर एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा सीज कराकर खेकड़ा तहसील में खड़ा करा दिया गया। जुर्माने की अदायगी के बाद ही ट्रकों को छोड़ा जाएगा। संवाद