{"_id":"660f1432aebb9e735b077d36","slug":"route-will-be-diverted-on-the-highway-due-to-chief-ministers-program-baghpat-news-c-28-1-bag1001-111608-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हाईवे पर डायवर्ट रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हाईवे पर डायवर्ट रहेगा रूट
विज्ञापन
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रूट डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा, जो कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा। शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को बड़ौत-सराय मार्ग से पिलाना भट्ठा, ढिकौली, चिरोड़ी बंथला से दिल्ली-गाजियाबाद भेजा जाएगा।
सोनीपत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बड़ौत-सराय मार्ग से निकाला जाएगा और हल्के वाहनों को गौरीपुर मोड़ से नौरोजपुर रोड़ के रास्ते भेजा जाएगा। बड़ौत की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर रोड़ से होते हुए भेजा जाएगा। दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक से अमीनगर सराय मोड़ से बड़ौत भेजा जाएगा।