{"_id":"5f664f9d8ebc3eb7052db3f4","slug":"roof-of-three-shops-fell-three-police-personnel-survived-baraut-news-mrt5020169170","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों की छत गिरी, तीन पुलिस कर्मी बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों की छत गिरी, तीन पुलिस कर्मी बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं गिराई जा रही थी बिल्डिंग
तीन बार एसडीएम ने कोतवाल को भेजा था रिमाइंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लोहिया बाजार के मुख्य चौपले स्थित सराफ की तीन दुकानों की छत शनिवार की तड़के अचानक गिर गई। वहां ड्यूटी दे रही पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
शनिवार की तड़के मुख्य चौपले स्थित तीन दुकानों की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। छत के मलबे के नीचे ज्वैलरी का सामान दब गया। व्यापारी नेता अंकुर जैन ने बताया कि सतीश चंद, सुधीर कुमार तथा नंदीश्वर की दुकानें थीं, जो काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। तीनों दुकानें का एक ही लिंटर था, जो टीन के ऊपर मिट्टी बिछाकर डाला गया था। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि आसपास के लोगों ने इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद मकान मालिक को पुलिस द्वारा तीन बार रिमाइंडर भिजवाया गया था।