फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roof of house collapses in Bopura, five including couple crushed and injured

Baghpat News: बोपुरा में मकान की छत गिरी, दंपती समेत पांच दबकर घायल

Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roof of house collapses in Bopura, five including couple crushed and injured
दाहा। बोपुरा गांव में बृहस्पतिवार रात अख्तर अली के मकान की छत गिर गई। उसके नीचे मकान में सो रहे दंपती और तीन बच्चे दब गए। ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह घायलों को निकालकर उपचार कराया। बोपुरा गांव में रहने वाले अख्तर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपनी पत्नी नसीमा, बेटी फरीन, बेटे मोनिस, दानिश के साथ मकान में सो रहा था। रात करीब एक बजे मकान की छत में लगे कड़ी टूट गई और छत गिर गई। इस हादसे में अख्तर, नसीमा, फरीन, मोनिस, दानिश मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, नसीमा और फरीन की हालत गंभीर देखते हुए बड़ौत रेफर कर दिया। इस मामले में एसडीएम मनीष कुमार यादव का कहना है कि राजस्व टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed