फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rohit was murdered Prince

रोहित ने की थी प्रिंस की हत्या

Sun, 14 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 14 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rohit was murdered Prince
बागपत में आईटीबीपी के बर्खास्त सिपाही आदित्य उर्फ प्रिंस की हत्या का राज आखिरकार खुल ही गया। पुलिस का दावा है कि रोहित उर्फ बाबा का प्रिंस से लूट की रकम की हिस्सेदारी को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में उसने प्रिंस की हत्या की है। कस्टडी रिमांड के दौरान रोहित ने इसका खुलासा किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


छपरौली क्षेत्र के गांव ककौर निवासी आदित्य उर्फ प्रिंस आईटीबीपी का बर्खास्त सिपाही था। वह अपने गांव के ही साथी रोहित के साथ मिलकर लूट और हत्या की घटनाओं को अंजाम देता था। तीन माह के अंदर उसने रोडवेज बस लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो ही घटनाओं को अपने रिकार्ड में दर्ज किया था। इसके अलावा उसने किरठल गांव के किसान समेत तीन लोगों की हत्या और कई लूट की थी।
विज्ञापन


दोनों पुलिस के लिए सिरदर्द बनने लगे थे। छह जनवरी की सुबह प्रिंस का गोली लगा शव बासौली गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रमाला थाना पर अज्ञात में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने रोहित पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी। इसका पता लगाने के लिए पुलिस रोहित की गिरफ्तारी का प्रयास कर ही रही थी कि 11 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमाला पुलिस ने शुक्रवार को रोहित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। रमाला सीओ राजवीर सिंह के मुताबिक रोहित ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रिंस से लूट की रकम की हिस्सेदारी को लेकर विवाद हो गया था। प्रिंस ने उस पर तमंचा तान दिया था। तभी से उसे डर हो गया था कि प्रिंस उसकी कभी भी हत्या कर सकता है। उसने प्रिंस की हत्या करने की ठान ली थी। मौका मिलते ही उसने प्रिंस की हत्या कर दी। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed