फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways ready on festival, buses will be extended

त्योहार पर रोडवेज तैयार, बढ़ाए जाएंगे बसों के चक्कर

Wed, 11 Nov 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Roadways ready on festival, buses will be extended
- जिले में पांच स्थानों पर तैनात रहेंगे कर्मचारी, यात्रियों को उपलब्ध कराएंगे बस
विज्ञापन

- उत्तराखंड जाने वाली 25 बसें शामली से दिल्ली तक दौड़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीवाली पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने बसों की व्यवस्था कर ली है। जिले के पांच स्थानों पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड जाने वाली 25 बसों का संचालन सहारनपुर के बजाए शामली से दिल्ली कर दिया गया है। बड़ौत डिपो में 77 निगम की और 45 अनुबंधित बसें हैं। इनमें से निगम की आठ बसें सरेंडर हैं। जिले में बड़ौत डिपो से निगम की 69 व 45 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है।
बनाए पांच पाइंट,कर्मचारी नियुक्त किए
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार ट्रेनों का संचालन बंद है। जिससे बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। त्योहारों पर यात्रियों को सफर करने में परेशानी न हो इसके लिए शामली, बामनौली, लोनी, बड़ौत व बागपत पांच स्थान चयनित किए गए हैं। इन स्थानों पर रोडवेज की ओर से कर्मचारी तैनात रहेंगे। जो यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन

त्योहार पर बढ़ाए जाएंगे गाड़ियों के चक्कर
बागपत। डिपो संचालन प्रभारी नरेंद्र सिंह मान ने बताया कि त्योहार पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। फिलहाल बड़ौत बस डिपो से 122 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए उत्तराखंड जाने वाली 25 बसों का संचालन शामली से दिल्ली किया जाएगा। पांच स्थानों पर कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed