फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways increased fare, burden on pocket

रोडवेज ने बढ़ाया किराया, जेब पर पड़ेगा भार

Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways increased fare, burden on pocket
बागपत में बस में भीड़ के कारण खिड़की पर लटके यात्री - फोटो : BAGHPAT
बागपत। उप्र परिवहन निगम ने यात्रियों को नए साल पर झटका दे दिया है। मुख्यालय से जारी आदेश के बाद नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसका अतिरिक्त भार अब यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन

रेल किराए में इजाफे के साथ ही अब रोडवेज का सफर भी महंगा हो गया है। मुख्यालय से जारी आदेश के बाद नए किराए से टिकट की ब्रिकी शुरू कर दी है। एआरएम योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार मुख्यालय से आदेश मिलने के तुरंत बाद ही बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, बड़ौत-मेरठ मार्ग और बड़ौत-दिल्ली मार्ग पर संचालित बसों में किराया अपडेट कर दिया गया है। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन

क्या कहते है यात्री
बागपत। बली गांव निवासी कल्याण का कहना था कि जनपद में बसों मेें नाममात्र ही सुविधाएं है। अधिकांश बसों में गंदगी का आलम रहता है। परिवहन निगम यात्रियों को सुविधा देने के बजाएं उल्टा किराया बढ़ा रहा है। बस बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरूरपुर निवासी इंद्रपाल का कहना था कि रोडवेज बस का सफर आरामदायक नहीं है। ऊपर से किराया भी बढ़ा दिया गया है। अधिकांश यात्रियों को बैठने के लिए सीटें नहीं मिलती। बस में फैली गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से परेशानी होती है।

सिसाना गांव निवासी धर्मपाल का कहना था कि रोडवेज विभाग के अफसरों का ध्यान सिर्फ किराया बढ़ाने पर है। कई बार चलती बस में यात्रियों के साथ किराए को लेकर अभद्रता की जाती है। महिलाओं सें भी छेड़खानी हो जाती है, लेकिन शिकायत पर भी हल नहीं निकलता। रोडवेज को पहले सुविधा देनी चाहिए थी, तब उसके बाद किराया बढ़ाया जाता तो अच्छा रहता।
मुजफ्फरनगर मार्ग
कहां से कहां तक पुराना किराया नया किराया
बड़ौत से मुजफ्फरनगर 79 87
बड़ौत से बुढ़ाना 40 44
बड़ौत से शाहपुर 53 57
मेरठ मार्ग
बड़ौत से मेरठ 57 63
बड़ौत से बिनौली 17 19
सहारनपुर माग
बड़ौत से शामली 48 52
बड़ौत से सहारनपुर 121 133
दिल्ली मार्ग----
बड़ौत से दिल्ली 82 86
बड़ौत से दिल्ली मोड़ 49 53
बड़ौत से बागपत 19 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed