{"_id":"67f17faf076e1f783c073cca","slug":"roadways-bus-will-run-on-luhari-route-from-baghpat-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129255-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत से लुहारी मार्ग पर चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत से लुहारी मार्ग पर चलेगी रोडवेज बस
Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत डिपो में खडी बसें। संवाद
- फोटो : संवाद
बड़ौत। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से नैथला व फैजपुर निनाना होते हुए लुहारी गांव तक सात अप्रैल से बस का संचालन शुरू किया जाएगा। यहां पर अभी तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा था। बस के चलने से करीब दस गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बागपत से नैथला होते हुए लुहारी मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोग डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने को मजबूर थे। लोगों को शाम के समय ज्यादा दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था। क्योंकि शाम छह बजे के बाद डग्गामार वाहन भी मार्ग पर नहीं मिलते थे।
क्षेत्र के लोगों की मांग व परेशानियों को देखते हुए परिवहन निगम ने सात अप्रैल से एक बस का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से शाम छह बजे बस का रोजाना संचालन किया जाएगा। इसके चलने से मार्ग से जुड़े नैथला, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर खामपुर, फैजपुर निनाना, लुहारी, खेड़ा इस्मालपुर समेत दस गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।