{"_id":"5e177b028ebc3e87f253a71f","slug":"roadways-bus-service-on-barot-kotana-road-halted-baraut-news-mrt462834119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत-कोताना मार्ग पर रोडवेज बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत-कोताना मार्ग पर रोडवेज बस सेवा ठप
विज्ञापन
बड़ौत-कोताना मार्ग पर रोडवेज बस सेवा ठप
बड़ौत (बागपत)। रोडवेज की लापरवाही से बड़ौत-कोताना मार्ग पर पिछले तीन माह से परिवहन सेवाएं ठप पड़ी है। इसके चलते लोगों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। छात्रों के हंगामे के बाद बड़ौत विधायक ने हस्तक्षेप कर मार्ग पर परिवहन सेवा शुरू करायी थी, लेकिन अब सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बड़ौत-कोताना मार्ग पर पड़ने वाले गांवों जौनमाना, ढ़िकाना, लुहारी, बोहला, कोताना, जागोस आदि के सैकड़ों यात्री रोजाना नगर में आवागमन करते हैं। लेकिन परिवहन की सही व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान चल रहे हैं। चार-पांच माह पूर्व रोडवेज बस सेवा शुरू कराने को लेकर छात्रों ने हंगामा काटा था। इस पर बड़ौत विधायक केपी मलिक ने हस्तक्षेप करते हुए बस चलवाई थी। लेकिन अब तीन महीने से रोडवेज सेवा बंद चल रही है। इसके चलते रूट पर डग्गामार वाहनों का कब्जा हो गया है। डग्गामार चालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे दोगुना किराया वसूल रहे हैं। रोहताश, सुधीर, जितेंद्र, प्रवेंद्र, अनुज, संजीव, शौकेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि बस के लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इस बारे में एआरएम योगेन्द पाल ने बताया कि फिलहाल इस रूट पर एक बस चलाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर और भी बस चला दी जाएगी।