फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadways bus hit two bikes, three including student killed

Baghpat News: रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मारी, छात्र समेत तीन की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 14 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit two bikes, three including student killed
बड़ौत/दोघट (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बामनौली गांव के पास बुधवार दोपहर रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। उनके ऊपर बस का पहिया भी चढ़ गया। जिससे छात्र व राज मिस्त्री समेत तीन की मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस को छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस बड़ौत से यात्रियों को लेकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी। बस जब बामनौली गांव के पास पहुंची तो तेज दौड़ाने के चक्कर में मोड़ होने के कारण बस से पुसार की तरफ से आ रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे उन बाइकों पर सवार तीन युवक सड़क पर आ गए और बस ने उनको कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वहां बस को छोडक़र फरार हो गया। वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बामनौली के ग्रामीणों ने उनकी पहचान गुड्डू पुत्र रामफल, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले आकाश उर्फ आशु पुत्र रामभगत निवासी बामनौली और राजमिस्त्री करने वाले मौजू पुत्र शमशुदीन निवासी टीकरी के रूप में की। वहां हादसे के कारण वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने वहां से शव उठवाने के बाद यातायात सुचारू कराया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बड़ौत सविरत्न ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रोडवेज बस चालक का पता करके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed