{"_id":"57d1b87e4f1c1b255631a0c6","slug":"roadways-bus-crushed-a-young-man-on-the-highway-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा बाबा मंदिर के पास रोडवेज बस ने बाइक को कुचल दिया। बाइक सवार युवक तोसिंदर (24) की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया है।
बिनौली क्षेत्र के रंछाड़ गांव के युवक टीनू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम तोसिंदर के साथ अपने दोस्त सेना के सिपाही अंकुर को छोड़ने के लिए बागपत आया था। अंकुर छुट्टी में अपने घर पर आया हुआ था। वह अपनी ड्यूटी पर गुजरात जा रहा था।
अंकुर को बागपत छोड़ने के बाद वह और तोसिंदर अलग-अलग बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही तोसिंदर गुफा बाबा मंदिर के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रही लोनी डिपो की बस ने बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन
तोसिंदर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आरोपी रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।