फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roads red with blood, four including woman died in accidents

खून से लाल हुई सड़कें, हादसों में महिला सहित चार की मौत

Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roads red with blood, four including woman died in accidents
बागपत। जिले में शनिवार की रात बड़ौत और बिनौली थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। कहीं अज्ञात वाहन तो कहीं ट्रक की अनियंत्रित गति हादसों की सबब बनी। इसके अलावा हापुड़ जनपद में बोलेरो पलटने से बालैनी थाना क्षेत्र के मतानतनगर गांव निवासी सिपाही सचिन की मौत हो गई। 24 घंटे में जिले के पांच लोगों की मौत हो गई। गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा: शनिवार रात 9.00 बजे
वाहन ने छिनी दो महिलाओं की जिंदगी
बड़ौत। ट्यौढ़ी गांव की सुनीता (55) पत्नी कपिल और रेखा (43) पत्नी अजय शर्मा शनिवार की रात करीब नौ बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव के बाहर पैदल घूम रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए वाहन ने उन्हें कुचल डाला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को बड़ौत के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर यहां से दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते वक्त बीच रास्ते में दोनों महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा: शनिवार रात 9.30 बजे
ट्रक बना युवक का काल
बड़ौत। खेड़की गांव निवासी युवक नितिन शर्मा (25) पुत्र मोहन शर्मा शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बड़ौत से गांव लौट रहा था। बड़ौली गांव के पास पीछे से आ रहे ईंटों से लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रविवार को शव गांव में पहुंचने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा: शनिवार रात 10.00 बजे
अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान
बिनौली। कैड़वा गांव निवासी अंकित (25) पुत्र कृष्णपाल सिंह शनिवार की रात करीब 10 दस बजे अपनी स्कूटी से मेरठ के लिए चला था। बिनौली-अमीनगर सराय मार्ग स्थित गढ़ीदुल्ला गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। बिनौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में मृतक के भाई संदीप कुमार ने बिनौली थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना था कि वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

बली के पूर्व प्रधान का निधन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली गांव के पूर्व प्रधान धर्मवीर पहलवान (90) का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भतीजे करतार पहलवान ने बताया कि धर्मवीर 1980 में गांव के प्रधान चुने गए थे। उनके बाद उनकी पत्नी शीतल देवी दो बार ग्राम प्रधान रही। जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता मानसिंह बली, तेजपाल, जोगिंदर उर्फ जोगी ने ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है । दोपहर को गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed