फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will thunder on the tehsil today in protest against the Agriculture Bill

कृषि विधेयक के विरोध में आज तहसील पर गरजेंगा रालोद

Fri, 25 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
RLD will thunder on the tehsil today in protest against the Agriculture Bill
बड़ौत। तीन अध्यादेश के विरोध में आज शनिवार को तहसील में होने वाले धरने-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रालोद कार्यकर्ता ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरीय व देहात क्षेत्र मेें जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बडौली, बावली, मलकपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। जौनमाना गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसान कृषि विधेयकों के खिलाफ है। किसान बिजली के बढ़े दाम व गन्ना भुगतान न होने से त्रस्त है। रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों की लड़ाई लड़ी है। विधेयकों से जहां किसान और मजदूरों का उत्पीड़न होगा, वहीं छोटे व्यापारियों का भी नुकसान होगा। धीरे-धीरे मंडियां समाप्त हो जाएंगी। इनके साथ रालोद नेता विश्वास चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर गुराना व बड़ावद गांव में पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक व युवा जिलाध्यक्ष परमेन्द्र तोमर ने जनसंपर्क कर किसानों को कृषि विधेयकों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इनके साथ विशेष तोमर, रोहित तोमर, धीरज आदि शामिल रहे। उधर रालोद नेता संजीव मान व मोहित मुखिया ने वाजिदुपर, लौहड्डा, बिजरौल आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से धरने में शामिल होने का आहवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed