फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD ticket claimants Baraut high command assigned target crowds rally

टिकट के दावेदारों को बड़ौत रैली में भीड़ जुटाने का टारगेट सौंपा

Mon, 03 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 03 Oct 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। चार अक्तूबर को बड़ौत में होने जा रही किसान स्वाभिमान रैली के लिए रालोद ने ताकत झोंक दी है। टिकट के दावेदारों को भीड़ जुटाने का टार्गेट दिया गया है। रालोद हाईकमान खुद रैली की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहा है।
विज्ञापन


बड़ौत रैली कई मामले में अहम होगी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद यह पहला मौका होगा, जब रालोद ताकत दिखाने के मूड में है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, जद यू नेता शरद यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को न्योता भेजकर फिर नए समीकरण के संकेत दिए हैं। वेस्ट यूपी की विभिन्न सीटों से टिकट मांग रहे प्रत्याशियों को यहां भीड़ जुटाने का जिम्मा सौंपा है। तैयारियों के लिए रोज बैठकों का दौर चल रहा है। यही नहीं दिल्ली से रोजाना बागपत पर निगाह रखी जा रही है। 
विज्ञापन


रैली में पहुंचने का आह्वान

अग्रवाल मंडी टटीरी। जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रदीप सिंह और ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इसमें जानू प्रधान, विजय शर्मा, ताराचंद गुप्ता, फत्ते, रफीक, राकेश शाह, जसपाल सिंह, संजय प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाहा। पूर्व विधायक अजय कुमार ने छपरौली और बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। 

लोगों की रालोद की नीतियां बताईं

 बागपत। रालोद नेता कपिल चौधरी, पप्पू गुर्जर और सहेंद्र रमाला ने बड़ौत, बागपत और छपरौली विधानसभा में ेक्षेत्र के गांवों में लोगों से जनसंपर्क कर रैली में पहुंचने का आह्वान किया।       उन्होंने लोगों को रालोद की      नीतियां गिनाई। अलग-अलग सभाओं में युवा नेता प्रमेंद्र तोमर     और ललित गुर्जर ने कहा किसान को अपनी ताकत दिखाने का       समय आ गया है। उधर, बागपत    क्षेत्र में मनोज धामा ने       जनसंपर्क किया।

कॉलेज में लगने लगा पंडाल

बड़ौत। छपरौली विधायक वीरपाल राठी और जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने बताया  चार अक्तूबर को चौधरी अजित सिंह की रैली की तैयारी अंतिम दौर में है। जनता वैदिक कॉलेज मेें पंडाल बनाया      जा रहा है। उधर, रालोद नेता अजय रमाला ने गांगनौली, कंडेरा, कैडवा, कमाला में जनसंपर्क कर 4 अक्तूबर को बड़ौत में होने वाली चौधरी अजित सिंह की महारैली में पहुंचने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा रालोद ही किसान-मजदूर की आवाज उठाता रहा है। इसमें अरुण चौहान, डॉ. ओमपाल, किरण पाल, आशीष, अनुराग चौहान, राहुल आदि रहे।

खेकड़ा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा क्षेत्र के संाकरौद, मवीं कला, बसी, सुन्हैडा आदि गांवों में जनसंपर्क किया।
दोघट।  पुसार गांव में प्रधान प्रमोद के आवास पर रालोद कार्यकर्ताओं की रैली को लेकर बैठक हुई। इसमें राज कुमार, प्रमोद प्रधान, ब्रजपाल सिंह, ओमकार, विनय, नरेंद्र, मनोज, सचिन, पुष्पेंद्र आदि रहे।


उधर, कस्बे टीकरी  में सुभाष      राठी के आवास पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्यवीर राठी ने कहा बड़ौत में होने वाली किसान-मजदूर स्वाभिमान रैली ऐतिहासिक होगी। अध्यक्षता राज सिंह ने की। संचालन ईश्वर सिंह ने किया। वहीं विक्रम राणा, मास्टर सुरेश राणा,    डॉ. विनोद राणा आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निरपुड़ा, भड़ल, दाहा आदि गांवों में जनसंपर्क कर रैली को सफल बनाने का       आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed