फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD strength test

शामली में रालोद की ताकत का इम्तिहान

Thu, 26 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 26 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत में सियासत के सुर रोज बदल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। जबकि शामली में रालोद की ताकत का इम्तिहान होगा। रालोद महासचिव जयंत चौधरी की मौजूदगी में सहारनपुर और मेरठ मंडल के किसानों को शामली में जुटाकर संदेश देना चाहते हैं किसान आज भी उनके साथ हैं। हालांकि रालोद नेता कह रहे हैं उनका तो सिर्फ धरना और मिल का घेराव है। भाजपा से पहले ही उनका कार्यक्रम तय था। 
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव के लिए रालोद-भाजपा के गठबंधन के लिए पहले दौर की बात हो चुकी है, लेकिन अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर में होंगे, इसमें कई लाख की भीड़ जुटने की संभावना है। रालोद ने भी शामली शुगर मिल पर धरने का ऐलान किया है। रालोद महासचिव जयंत चौधरी दिल्ली से वाया मेरठ होते शामली पहुंचेेंगे। 
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया भाजपा की रैली के दिन ही शामली मिल पर धरना एक संयोग है। रालोद ने पहले ही इसकी घोषणा कर रखी थी। भाजपा की रैली है, जबकि रालोद तो सिर्फ किसानों के मुद्दों पर धरना दे रही है। हमारा मकसद केवल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाना है। उधर, धरने पर रालोद भीड़ जुटाकर असल में ताकत का अहसास कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ से यह संदेश देने का मकसद  भी है कि आज भी किसान ताकत रालोद के ही पाले में है। देखने वाली बात यह होगी कि रालोद के धरने पर कितनी भीड़ जमा होगी। रालोद के रणनीतिकारों का दावा है कि आसपास के जिलों से भारी संख्या में किसान शामली पहुंचेंगे। 

तैयारी में जुटा रालोद
बागपत। छपरौली विधायक वीरपाल राठी और मंडल अध्यक्ष सुखबीर गठीना ने बताया अकेले बागपत से ही तीन हजार कार्यकर्ताओं को शामली ले जाने की तैयारी की जा रही है। कार, बस, निजी वाहन के अलावा रेल में भी कार्यकर्ता जाएंगे।

10 जून को सहारनपुर जाएंगे जयंत
बागपत।
 रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान और छपरौली के विधायक वीरपाल राठी ने संयुक्त रूप से बताया किसानों के मुद्दों पर पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है। 10 जून को सहारनपुर में भी रालोद महासचिव जयंत चौधरी धरने में शामिल होंगे।

गन्ना किसानों के साथ भेदभाव : जयंत
बागपत। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा  यूपी सरकार गन्ना किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। किसानों को पश्चिम और पूरब में बांट दिया गया है। वेस्ट के किसानों का बकाया भुगतान क्यों नहीं किया गया, जबकि पूरब के अधिकतर क्षेत्र के किसानों का भुगतान कर दिया गया है। सरकार की नीति और नियत में साफ अंतर जाहिर होता है। चीनी के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन भुगतान के मुद्दे पर केंद्र सरकार भी मौन है।


केंद्र की उपलब्धियों का देंगे संदेश
बागपत। भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा सहारनपुर रैली केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर की जा रही है। विधानसभा चुनाव में भी इसका लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए आम आदमी तक पार्टी का संदेश पहुंचेगा। वर्तमान की प्रदेश सरकार किसानों का लाभ नहीं कर सकी है। प्रदेश में लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं। किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हुआ है। महिलाओं पर अत्याचार हुए हैं। यूपी में बीजेपी का रोज ग्राफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की रैली के लिए जनपद से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रवाना होंगे। इसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed