फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD started preparations for LokSabha elections, Jayant called meeting for strategy,statement on India Bharat

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद: जयंत ने रणनीति के लिए बुलाई बैठक, इंडिया बनाम भारत पर कही ये बड़ी बात

Wed, 06 Sep 2023 09:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Sep 2023 09:43 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चौधरी जयंत ने पश्चिमी उप्र के संगठन के पदाधिकारियों की नोएडा में बैठक बुलाई है। वहीं, जयंत ने भारत बनाम इंडिया पर यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
RLD started preparations for LokSabha elections, Jayant called meeting for strategy,statement on India Bharat
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसमें रालोद भी पीछे नहीं दिख रही है और लोकसभा चुनाव को लेकर ही रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 11 सितंबर को पश्चिमी उप्र के संगठन के पदाधिकारियों की नोएडा में बैठक बुलाई है। वहीं, इंडिया बनाम भारत को लेकर छिड़ी बहस में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सरकार पर तंज कसा है और उन्होंने नाराजगी भी जताई है। जयंत चौधरी ने ट्वीट किया कि बात देश की हो रही है, ट्विटर को एक्स करने की नहीं।

विज्ञापन


रालोद की 11 सितंबर को नोएडा में होने वाली इस बैठक में पश्चिमी उप्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष बुलाए गए हैं। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी बैठक में रह सकते हैं। रालोद के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी इस बैठक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन

इस बैठक में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा कर सकते हैं। जिससे गठबंधन के सामने उसी आधार पर सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला रखा जा सके। इसके अलावा भी कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।

जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि इस बैठक में जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष बुलाए गए है। बैठक का एजेंडा अभी किसी को नहीं बताया गया है।

विज्ञापन

चौधरी जयंत बोले- बात देश की हो रही, ट्विटर का एक्स करने की नहीं
इंडिया बनाम भारत को लेकर छिड़ी बहस में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सरकार पर तंज कसा है और उन्होंने नाराजगी भी जताई है। जयंत चौधरी ने ट्वीट किया कि बात देश की हो रही है, ट्विटर को एक्स करने की नहीं। बंद करो ये राष्ट्र से खिलवाड़ और अबकी बार मोदी बाहर।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंडिया नाम को हटाया जा रहा है, वह डर है या सनक है। लेकिन इंडिया को कहां-कहां से हटाया जाएगा। इसके साथ ही सवाल किया गया कि भाजपा वाले अपने अंग्रेजी नाम कब बदल रहे हैं। यह भी सवाल उठाया गया कि क्या नाम बदलने से समस्याएं बदल जाएंगी। इंडिया हो या भारत, लेकिन सवाल यही है कि क्या देश से बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार का कलंक मिटेगा? इसके अलावा भी रालोद की तरफ से नाम को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed