फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD seeks financial support for Anshika's family

अंशिका के परिवार के लिए रालोद ने मांगी आर्थिक सहायता

Thu, 23 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
RLD seeks financial support for Anshika's family
बागपत। यूपी पुलिस की भर्ती दौड़ के दौरान गिरकर मरीं फजलपुर की अंशिका के लिए रालोद ने आर्थिक सहायता की मांग की। महिलाओं के लिए भर्ती दौड़ को 24 सौ मीटर के स्थान पर आठ सौ मीटर करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में डीएम शकुंतला गौतम से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंशिका ने दौड़ पूरी की। इसके बाद गिर जाने से उसकी मौत हुई। परिवार अंशिका पर आश्रित था। वह सिलाई कर परिवार का खर्च चला रही थी। सरकार को अंशिका के परिवार की मदद करनी चाहिए। रालोद ने मांग रखी कि महिलाओं के लिए दौड़ की दूरी घटाई जानी चाहिए। रालोद ने कहा कि अंशिका की मौत के बाद प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचा, यह भी चिंता का विषय है। अंशिका के भाई को नौकरी दी जानी चाहिए। इस दौरान अजहर खान, ओमवीर ढाका, प्रवीण कुमार, कर्मपाल, ठाकुर ब्रज कुमार, राज सिंह, घसीट सिंह, विजय सिंह आर्य, बिजेंद्र, राम कुमार, अमित जैन, नीरज पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज आएंगे जयंत चौधरी
बागपत। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने बताया कि 23 जनवरी को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी निबाली गांव आएंगे। निबाली प्रधान रामपाल धामा के चाचा की शोकसभा में शामिल होंगे। इसके बाद सिरसली गांव में दारोगा आनंद प्रकाश के घर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed