फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD's attack today, the force of 10 police stations will be deployed

रालोद का हल्ला बोल आज, 10 थानों की फोर्स रहेगी तैनात

Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
RLD's attack today, the force of 10 police stations will be deployed
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रालोद ने कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल का आह्वान किया है। रालोद नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। कई गांवों में जिससे पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूले हैं। कोई अप्रिय घटना रोकने के लिए 10 थानों की फोर्स को कलक्ट्रेट पर तैनात रहेगी। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। मतदान और मतगणना के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। मतदान स्थल के आसपास हाईवे पर यातायात व्यवस्था वन-वे रहेगी। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार शाम तैयारियों का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन वापसी के दिन हुए घटनाक्रम के बाद रालोद को मतदान के दिन भी धांधली की आशंका सताने लगी थी। इसके चलते मतदान के दिन कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल का आह्वान किया था। जबरदस्त भीड़ जुटाने को रालोद नेता तभी से ही पूरी मेहनत कर रहे हैं। कई गांवों में सभा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान किया। माना जा रहा है कि हजारों की संख्या में रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इतनी जबरदस्त भीड़ को काबू करना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि दस थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी कलक्ट्रेट पर तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरों से मतदान के दौरान निगरानी की जाएगी। असामाजिक तत्वों से सख्ती से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

नकली सदस्य बनकर वोट न डाल जाए कोई व्यक्ति
नामांकन वापसी के दिन नकली सदस्य बनकर रालोद प्रत्याशी ममता देवी का परचा वापस ले लिया गया था। काफी बवाल के बाद प्रशासन ने नामांकन बहाल किया था। ऐसे ही कोई नकली प्रत्याशी बनकर किसी ओर की वोट न डाल जाए। हालांकि प्रशासन का दावा है कि मतदान के दिन कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। वोट डालने के लिए सभी सदस्यों को अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र और एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना किसी को वोट नहीं डालने दी जाएगी। सदस्यों की पहचान को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed