{"_id":"5f3197d58ebc3e3cbf1ffd94","slug":"rld-raised-demand-for-payment-of-cane-dues-baghpat-news-mrt4955298194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने उठाई गन्ना बकाया के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने उठाई गन्ना बकाया के भुगतान की मांग
विज्ञापन
शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
बागपत। रालोद कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें किसानों के गन्ने बकाया का भुगतान करने की मांग उठाई गई। उन्होंने शीघ्र भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा जिले के किसानों का गन्ना बागपत, रमाला व मलकपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, गाजियाबाद जिले की मिलों पर सप्लाई किया जाता है। चीनी मिलों ने अब तक पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान नहीं किया है। किसानों को बागपत शुगर मिल पर लगभग 40 करोड़, रमाला मिल पर 80 करोड़ रुपये सहित सभी मिलों पर लगभग 300 करोड़ रुपये का बकाया है। बार-बार बकाया का भुगतान करने की मांग करने के बाद भी मिल बकाया का भुगतान नहीं कर रही है। भुगतान न होने के कारण किसान परेशान हैं। सरकार ने बिजली के बिल पर पेनल्टी लगानी शुरू कर दी है। उन्होंने किसानों के बकाया का ब्याज सहित शीघ्र भुगतान न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक का संचालन दुष्यंत पंडित ने किया। इसमें सिराज खान, कृष्णपाल, कलीम अलवी, विक्रम सिंह पांचाल, कंवर पाल हुड्डा, गंगाराम आदि मौजूद रहे।