फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD is in the mood to fight with the administration

प्रशासन से आरपार की लड़ाई के मूड़ में है रालोद

Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
RLD is in the mood to fight with the administration
बागपत। एसपी कार्यालय का घेराव करने के बाद बुधवार को प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम का मकान गिराने पहुंच गया था। विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने जिपं सदस्य के परिवार को एक दिन का समय दिया था। शुक्रवार को फिर से टीम के आने की आशंका में रालोद नेता अब शाहिदा बेगम के घर पर डेरा डालेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के पति फखरुद्दीन पर खाद के गड्ढों की भूमि पर घर का निर्माण कराने का आरोप है। प्रशासन ने उन पर 96.60 लाख का जुर्माना लगाते हुए घर पर नोटिस चस्पा किया था। बुधवार को रालोद-सपा के एसपी कार्यालय के घेराव के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम उनका मकान गिराने जेसीबी लेकर पहुंच गई थी। ग्रामीणों के साथ रालोद और सपा नेताओं ने इसका जबरदस्त विरोध किया था। इसके चलते प्रशासनिक अमला फखरुद्दीन के परिवार को एक दिन का समय देकर लौट आया था।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल का कहना है कि बुधवार को हुए घटनाक्रम के बाद अब बागपत के पुलिस-प्रशासन पर भरोसा नहीं रह गया है। इस संबंध में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह से बात की गई है। उन्होंने बागपत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। फिर भी हम शुक्रवार से शाहिदा बेगम के मकान पर डेरा डालने की योजना बना रहे हैं। ताकि जिला प्रशासन को कोई भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने से रोका जा सके। हम प्रशासन के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed