फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD gets strengthened: Party reached all four houses in two years, also got ministers in state and centre

RLD को मिली मजबूती: दो वर्ष में चारों सदन तक पहुंची पार्टी, राज्य और केंद्र में मंत्री भी बने, हर जगह उपस्थिति

Mon, 10 Jun 2024 08:29 AM IST
Dimple Sirohi अंकित चाैहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चाैहान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jun 2024 08:29 AM IST
सार

रालोद के टिकट पर वर्ष 2017 में छपरौली से सहेंद्र सिंह रमाला बने थे विधायक, वह भी एक साल बाद भाजपा में चले गए। वर्ष 2014 के बाद रालोद का कोई सांसदनहीं था। अब विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा व राज्यसभा सभी जगह उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश में अनिल कुमार बने मंत्री तो अब चौधरी जयंत के केंद्र में मंत्री बनने पर पार्टी की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।

विज्ञापन
RLD gets strengthened: Party reached all four houses in two years, also got ministers in state and centre
जयंत चाैधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने अस्तित्व के लिए लड़ने वाली रालोद की कहानी फर्श से अर्श तक पहुंचने वाली हो गई है। जहां दो साल पहले तक रालोद का एक विधायक तक नहीं था। वहीं अब वह चारों सदन तक पहुंच गया है और राज्य व केंद्र में मंत्री की कुर्सी भी मिल गई है। इस तरह पार्टी को मजबूती मिलती दिख रही है।

विज्ञापन


रालोद के टिकट पर वर्ष 2017 में छपरौली से चुनाव लड़कर सहेंद्र सिंह रमाला ही अकेले विधायक बने थे। मगर वह भी करीब एक साल बाद भाजपा के साथ चले गए। इस तरह रालोद के पास न कोई विधायक और न कोई सांसद रहा।
विज्ञापन

 

पार्टी को अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ी और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आठ विधायकों ने जीत दर्ज की। तब केवल एक सदन विधानसभा तक ही रालोद पहुंच सका, मगर उसके कुछ दिन बाद ही रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह राज्यसभा में पहुंच गए तो रालोद दो सदनों तक पहुंची।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के साथ गठबंधन करने पर जहां रालोद के पुरकाजी से विधायक अनिल कुमार को राज्य में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं मथुरा के योगेश चौधरी को एमएलसी बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Deoband News:  दारुल उलूम का बड़ा एलान, बिना आईडी तीन तलाक पर फतवा जारी नहीं किया जाएगा, लगाई पाबंदी

अब रालोद के डा. राजकुमार सांगवान व चंदन चौहान जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं। यह सब कुछ होने के बाद अब रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं। इस तरह रालोद ने ऐसा करके कई बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है, जो चारों सदनों में उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही राज्य व केंद्र में मंत्री पद संभाले हुए है।

रालोद की मजबूत होती दिख रही पकड़
जिस तरह से दो साल के अंदर रालोद सभी सदन तक पहुंच गई और राज्य व केंद्र में मंत्री की कुर्सी भी मिल गई। इसको देखकर साफ कहा जा सकता है कि रालोद की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। हालांकि ऐसा भी पहली बार हुआ है कि रालोद जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी, उन सभी पर जीत दर्ज की। चाहे वह दो सीट रही होें। इस तरह रालोद के लिए फिलहाल सब कुछ सकारात्मक होता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed