{"_id":"621a5f2801281830a35bd16a","slug":"rld-candidate-s-ruckus-over-evm-security-kahkra-news-mrt5783865113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलडी प्रत्याशी का ईवीएम सुरक्षा को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलडी प्रत्याशी का ईवीएम सुरक्षा को लेकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। चुनाव संचालन केंद्र पर ईवीएम की निगरानी कर रहे आरएलडी कार्यकर्ताओं ने मौसम खराब होने पर बिजली गुल होने के खिलाफ हंगामा किया। बड़ौत विधानसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र पर पहुंचकर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। अधिकारियों से कॉलेज परिसर में अपने आवास में रह रहे कॉलेज संचालक तथा उसके परिजनों को मतगणना तक कहीं ओर शिफ्ट कराने की मांग उठाई। इस पर उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उन्हें ईवीएम की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करके शांत किया।
चुनाव संचालन केंद्र के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में तीनों विधानसभा सीटों की ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की त्रिस्तरीय घेरे वाली सुरक्षा कराई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी से भी स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जा रही है। मतदान के बाद से आरएलडी कार्यकर्ता वहां टेंट लगाकर दिन रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे वहां निगरानी कर रहे आरएलडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों ने तभी जेनरेटर चलवाकर उन्हें शांत किया। बड़ौत विधानसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी जयवीर तोमर कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया।
इस पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार, सीओ युवराज सिंह पहुंचे और प्रत्याशी से वार्ता की। प्रत्याशी जयवीर तोमर ने उन्हें कहा कि कॉलेज परिसर में रह रहे कॉलेज संचालक और परिजनों को मतगणना तक अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। इस बाबत एसडीएम अजय कुमार ने उन्हें बताया कि स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा कराई जा रही है। सीसीटीवी से भी स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जा रही है। इसलिए वे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेफिक्र रहें। कॉलेज संचालक और परिजनों को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाना संभव नहीं है। इसके बाद जयवीर तोमर कार्यकर्ताओं के साथ लौट गए। वहीं, एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाना उचित नहीं है।