फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD and SP leaders sued for gathering crowd in the ceremony

समारोह में भीड़ एकत्र करने पर रालोद व सपा नेताओं पर मुकदमा

Tue, 13 Jul 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
RLD and SP leaders sued for gathering crowd in the ceremony
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ जुटाने पर पुलिस ने रालोद व सपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही की ओर से धारा 144 के उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर और सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह था। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में भारी भीड़ पहुंच गई थी। पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया था। इस पर रालोद नेता पुलिस से उलझ गए थे। बाद में पुलिस ने गेट अंदर से बंद कर ताला लगवा दिया था। कुछ लोगों ने दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे। कई जिला पंचायत सदस्य भी बाहर रह गए थे। बाद में रालोद नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। मंच से प्रशासन और जिला पंचायत के कर्मचारियों को अपशब्द भी बोले गए थे। इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम की धारा 188 के तहत सैकड़ों रालोद और सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed