फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Riya in speech and Neha first in essay competition

भाषण में रिया और निबंध प्रतियोगिता में नेहा प्रथम

Fri, 10 Dec 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Riya in speech and Neha first in essay competition
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने असमानताओं को कम करके मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में यमुना हाउस की रिया सिंह को प्रथम स्थान, ब्रह्मपुत्र हाउस की खुशी पंवार को द्वितीय स्थान व गंगा हाउस के अनुपम भारद्वाज को तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में रावी हाउस की नेहा मलिक प्रथम, ब्रह्मपुत्र हाउस का शिवम पंवार द्वितीय और गंगा हाउस की शिवानी यादव तृतीय स्थान पर रही। स्कूल के प्रबंधक जयचंद ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य प्रमोद पंवार, अवध कुमार, रविंद्र कुमार, अवधेश शर्मा, सोनू शर्मा, प्रमोद धामा, विष्णु शर्मा, पूजा नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed