Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ritika stood first in the poster competition.

Baghpat News: पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतिका रही प्रथम

Sun, 29 Nov 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Ritika stood first in the poster competition.
आरजी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार में मानविकी विषयों और समकालीन चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सेमिनार के दौरान पोस्टर और ऑनलाइन पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में ऋतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑनलाइन पेपर प्रस्तुति में कुशा सिंह पहले स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ऑनलाइन सत्र आयोजित किए गए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की डॉ. अपर्णा चौधरी ने एआई और राजनीतिक समाजीकरण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में एआई जीवन का अहम हिस्सा बन गई है। चैटबॉट विद्यार्थियों को शिक्षा और राजनीतिक विषयों को समझने में मदद कर रहे हैं। हालांकि गलत जानकारी और विदेशी दृष्टिकोण जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के बिबेक कुमार रजक ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों को समान अवसर मिलने चाहिए। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि संस्थान की प्रगति शोधकर्ताओं की क्षमता पर निर्भर करती है। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed