{"_id":"6078889e8ebc3ec4ac0698a1","slug":"rihan-was-murdered-by-calling-him-from-home-baghpat-news-mrt534514764","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर घर से बुलाकर की गई थी रिहान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर घर से बुलाकर की गई थी रिहान की हत्या
विज्ञापन
- हत्याकांड में पुलिस अभी तक खाली हाथ
- गमगीन माहौल में किया गया शव को सुपुर्द-ए-खाक
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बुधवार की रात युवक रिहान को फोन पर घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को गमगीन माहौल मे सुर्पुद-ए-खाक किया गया।
रटौल निवासी 33 वर्षीय रिहान उर्फ टोनी पुत्र इखलास पहलवान ट्रांसपोर्ट का कार्य करता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह घर पर था। परिजनों ने बताया तभी किसी व्यक्ति का उसके पास फोन आया और वह बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला की रिहान को मकदूम साहब दरगाह के समीप बदमाशों ने गोली मार दी। परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो देखा रिहान बाइक सहित नीचे पड़ा था। एक गोली उसके सिर में और एक सीने में लगी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को उठाकर खेकड़ा सीएचसी ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई पप्पू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया है। बृहस्पतिवार दोपहर रिहान का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुर्पुद-ए-खाक कर दिया गया।
बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। कॉल डिटेल्स भी निकलवाई जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - मंगल सिंह रावत, सीओ खेकड़ा।