{"_id":"686046513c040de7ef0af4a6","slug":"rice-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-133935-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गोदाम में रखा 47 क्विंटल सरकारी राशन का चावल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गोदाम में रखा 47 क्विंटल सरकारी राशन का चावल बरामद
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में सरकारी राशन के भंडारण की सूचना पर तहसील की टीम ने गांधी गंज मंडी एक गोदाम पर छापा मारा, जहां से कट्टे में भरे 47 क्विंटल चावल बरामद किया गया। भंडारण करने वाले आरोपी आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
कस्बे में सरकारी सस्ते गल्ले के चावल के भंडारण की एसडीएम निकेत वर्मा को शिकायत मिली। इसके बाद तहसीलदार वर्तिका श्रीवास्तव, सप्लाई इंस्पेक्टर दीपक यादव की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ गांधी गंज मंडी में एक गोदाम में छापा मारा। गोदाम में टीम को 47 क्विंटल चावल बरामद किया। चावल के बोरों को क्रय-विक्रय समिति को सौंप दिया। एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि सरकारी अनाज के भंडारण के मामले में आरोपी आमिर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-- -- -- -- -